सिवान :गांधी पुण्यतिथि पर क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
# चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर गांधी जी के जीवन दर्शन पर हुआ प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
#परवेज अख्तर
सिवान : गांधी जी के पुण्यतिथि तथा चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरकार के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सिवान बीआरसी परिसर में मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता का विषय गांधी जी का जीवन दर्शन पर आधारित था। प्रतियोगिता में वर्ग 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमे डीएवी उच्च विद्यालय, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, दाऊद मेमोरियल उच्च विद्यालय सहित चार विद्यालयों के बालक-बालिका शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में सभी विद्यालयो से अलग अलग संख्या में कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।प्रतियोगिता आयोजन के अवसर पर बीईओ मो महियुद्दीन एव वरीय साधन सेवी संजय कुमार पर्वत तथा निर्णायक मंडल में रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे। वही क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी के आदित्य कुमार, द्वितिय आर्य कन्या की अंजली कुमारी निबंध में प्रथम स्थान आर्य कन्या की गोल्डी कुमारी द्वितीय दाऊद मेमोरियल की मुस्कान एवं तृतीय स्थान डीएवी के रितिक कुमार को मिला।
गणित विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
– 38 जिलों के दो-दो शिक्षक प्रशिक्षण में ले रहे है भाग
– पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण डायट केंद्र में शुरू
जासं, सिवान : स्थानीय डायट केंद्र में मंगलवार से गणित विषय पर आधारित पांच दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। डायट केंद्र में इसका उद्धघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय, डीपीओ एसएसए समर बहादुर सिंह ने राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का उद्घाटन संयुक्त रुप से किया। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद से प्रशिक्षिण प्राप्त किये हुए राज्य की टीम में गोविंद कुमार, मनोज कुमार झा, रिजवान अहमद एवं शिवजी चौधरी को चयनित करके यहां भेजा गया है। प्रशिक्षण में राज्य के 38 जिलों से दो-दो शिक्षक भाग ले रहे है जिनको प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे है। यह शिक्षक यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर बन कर अपने-अपने जिले में वर्ग एक एवं दो में गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। गौर करने की बात यह है कि प्रत्येक जिले से चयनित दो-दो शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने जिला में मास्टर ट्रेनर बन कर अपने जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण देंगे जिसके बाद प्रखंडो में इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिवान जिला से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में बीआरपी पचरुखी श्रीकांत एवं बीआरपी नवतन योगेंद्र प्रसाद शामिल है। इस मौके पर सहायक साधन सेवी उमेश उपाध्याय, लेखा पदाधिकारी रंजीत सिंह, सदर बीईओ मो महियुद्दीन, वरीय एसआरपी संजय पर्वत, रितेश कुमार, मो समीम एवं अन्य उपस्थित थे।
आईजी से लगाई गुहार
जासं, सिवान : मुज्जफरपुर के आईजी सुनील कुमार से दो महिलाओं ने अपनी समस्या को लेकर उनके पास गुहार लगाई मालूम हो की महराजगंज थानां क्षेत्र में पिछले 6 अक्टूबर को थानां क्षेत्र के ओभरसियर मोड़ पर एक युवक को चाकू मार हत्या कर दी गई थी जिसके बाद थाने में कई लोगो पर fir दर्ज किया गया था जिसमे इस महिला की पति विजय प्रसाद उर्फ संत पर भी मामला दर्ज हुआ था ।जिसमे महराजगंज के कई व्यवसाईयो का नाम भी दर्ज हैं विजय प्रसाद की पत्नी अनिता जयसवाल के माने तो जिस दिन चाकू मार कर युवक की हत्या की गई थी उस दिन पति विजय प्रसाद महराजगंज में थे ही नही अपने कारोबार के लिए गोपालगज चले गए थे जिसके बाद थानां प्रभारी के द्वारा लगतार छापेमारी की जा रही थी दो बार विजय के घर समेत दुकानों को भी तोड़ दिया गया था और स्थानीय थाना प्रभारी दवरा घर पर जाकर मामले को और केस से नाम हॉटने के नाम पर महिला अनिता जैसवाल से पाँच लाख रुपये की मांग किया जाता था ।
ये बाते महिला अनिता ने आईजी सुनील कुमार के सामने महराजगंज थानाध्यक्ष अरुण मंडल पर 5 लाख रुपये घुस मांगने का आरोप लगया वंही आईजी ने जांच की बात बताते हुए एसपी से मिलने को कहा ।हलाकि महिला ने न्याय की गुहार लगने के लिए एसपी से भी मिल चुकी है और विशेष टीम गठित कर जांच कराने की बात भी कही ।अब देखना होगा कि क्या इस महिला को न्याय मिलेगा या फिर इसी तरह भटके रहेगी ।




Recent Comments