क्लीनिक से 25 हजार नकद सहित सामानों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान;

दरौली. शनिवार की रात्री दरौली-गुठनी मुख्य स्थित गंगाराम बाबा के नजदीक आशुतोष हेल्थ केयर सेंटर से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की. पीड़ित डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि रात्री करीब आठ बजे क्लिीनिक में ताला मारकर अपने घर रामपुर निकरी चले गये. सुबह जब क्लीनिक पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी के ताले टूटे हुए थे. कागजातों के साथ दवाए भी बिखरा पड़ा था. बैटरी, इन्वर्टर, सोलर, गैस सिलेंडर, इसीजी मशीन सहित 25 हजार नगदी भी चोर लेते गये है. थानाध्यक्षय संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.