सिवान :आपराधिक घटनाएं रोकने में कारगर
#परवेज़ अख्तर/सीवान:खुले में शौच से मुक्ति आपराधिक घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हो रही हैं। खुले में शौच जाना आपराधिक घटनाओं को न्योता देता है। इसलिए खुले में शौच से मुक्ति होने पर स्वच्छता फैलने के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं व भ्रष्टाचार में कमी आएगी। उत्तरप्रदेश से आई स्वच्छाग्रहियों की एक टीम गुरुवार को जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के उत्क्रमित हाईस्कूल पिपरहियां खड़िया टोला पहुंची। स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों, अभिभावकों, स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। यूपी के आजमगढ़ से आए स्वच्छाग्रही सूरज मिश्र ने कहा कि हर घर में शौचालय निर्माण से खुले में शौच से मुक्ति तो मिलेगी। इसके अलावा चारों तरफ स्वच्छता फैलेगी व वातावरण शुद्ध होगा। मौके पर रंजीत कुमार राम, संतोष पाण्डेय, मनीष सिंह, ममता राव, प्रवेश वर्मा, स्कूल के हेडमास्टर व शिक्षक उपस्थित थे।
_________________