परवेज अख्तर/सिवान:
सीवान-गोरखपुर से चल कर सीवान के रास्ते छपरा को जाने वाली 55020 की सवारी गाड़ी से नशाखुरानी का शिकार हुए एक यात्री को अर्ध बेहोशी के हालत में सीवान जंक्शन पर उतारा गया. यात्री का रेलवे अस्पताल में इलाज कराया गया. इसके बाद यात्री के परिजनों को दूरभाष से सूचना दी गयी. परिजन जंक्शन पहुंच कर यात्री को बेहतर इलाज हेतु लेकर चले गये. यात्री की पहचान गोपलगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी अमरजीत साह का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी.
————-
————




Recent Comments