सीवान:शौचालय का उपयोग कर सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ाएं
#परवेज़ अख्तर/सीवान:शौचालय उपयोग एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सरकार शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक मदद कर रही है। शौचालय का निर्माण अब बड़ी बात नहीं रही। यह बातें जिले के सिसवन प्रखंड के बखरी पंचायत में खुले में शौच मुक्ति के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए एमओ नरेंद्र शेखर सिंह ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि शौचालय का उपयोग सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। उन्होंने घर-घर घुमकर लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए शौचालय बनाने की अपील की।
_______________