सिवान :क्रिसमस डे पर बढ़ी चहल-पहल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान :
​शहर समेत पूरे जिले में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को गिरिजाघर गुलजार रहेंगे। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के साथ उनका जन्मोत्सव मनाएंगे। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकियां भी सजाई गई हैं। जहां प्रभु यीशु एवं माता मरियम के जीवन से जुड़ी बातों को प्रस्तुत किया गया है। शहर के महादेवा स्थित फुल गोस्पल चर्च, छोटपुर के रोमन कैथोलिक चर्च एवं हरदिया मोड़ स्थित इमानुएल मिशन चर्च में यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। फुल गोस्पल चर्च के पास्टर मनी ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसको लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। क्रिसमस ट्री एवं शांता क्लॉज के गेटअप बाजार में छाए हुए हैं। न सिर्फ ईसाई समुदाय के लोग बल्कि अन्य वर्गों के लोग भी क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर रहे हैं। क्रिसमस को लेकर खासतौर पर केक एवं पेस्ट्री बाजार में है। शांता क्लॉज द्वारा बच्चों को इस दौरान गिफ्ट एवं चॉकलेट देने के रिवाज को देखते हुए बाजार में कई वेराइटी के चॉकलेट एवं
 गिफ्ट उपलब्ध हैं। जिंगल वेल, जिंगल वेल की धुन के साथ क्रिसमस कार्ड, क्रिसमस रिंग एवं क्रिसमस पेन बाजार में आए हैं।