सिवान :भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध समेत तीन घायल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 गुठनी(सिवान) : 
थाना क्षेत्र के टेकनिया में रविवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायलों में विसवार गांव के स्वदेश मिश्रा, संजीव कुमार एवं फूलमाला देवी हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार 
ने बताया कि अस्पताल जाकर पीड़ितों से जानकारी ली गई और पुलिस बल को मौके पर भेज दिया। अब स्थिति सामान्य है तथा पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।