सिवान :आग लगने से हजारों की संपत्ति जली
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिसवन (सिवान) : रविवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय निवासी रामप्रसाद बीन के झोपड़ीनुमा घर एवं खोप में अचानक आग लगने से 15 बोरा गेहूं, दो हजार रुपये नकद समेत कपड़े, बर्तन आदि जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं सिसवन थाने की पुलिस के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।