सिवान :एक बेंच पर दो परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
# चार लेवल पर दंडाधिकारि की होगी प्रतिनुक्ति
# मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग से ली जानकारी
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित होने वाली आगामी छह फरवरी से इंटर परीक्षा को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव अंजनी सिंहा ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त किए। वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने कई बिंदुओं पर चर्चा किये एव कई निर्देश दिए। इसमे विधि व्यवस्था, समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराना, जांच कर परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराना, पूर्णतः कदाचारमुक्त परीक्षा लेना कि बात कही। इसमे इन्होंने यह भी कहा कि एक बेंच पर दो से ज्यादा परीक्षार्थियों को नही बैठना है। तथा चार लेवल पर दंडाधिकारि की प्रतिनुक्ति करनी है। जो परीक्षा पर विशेष नजर बनाएं रखेंगे। इसमे मोबाइल दंडाधिकारी, सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल की प्रतिनुक्ति की जाएगी। वीडियों कांफ्रेसिंग के दौरान डीएम महेंद्र कुमार, एडीएम विधुभूषण, डीईओ चंद्रशेखर राय, डीपीओ एसएसए समर बहादुर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।