रसूलपुर में करंट लगने से नवविवाहिता की मौत

—–
रसूलपुर /एकमा(सारण) -स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गाँव में मंगलवार की अहले सुबह बिधुत के स्पर्शाघात से एक महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी।मृतका की पहचान असहनी गाँव निवासी बशिष्ट महतो की पत्नी ममता देबी के रूप में की गयी है जो आठ माह पूर्व हीं एक बच्चे को जन्म दी थी।