सिवान : अटल जी जन्मदिन मनाने का सिलसिला शुरू
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 गुठनी/ बसंतपुर (सिवान) : 
जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाने का सिलसिला रविवार को ही शुरू हो गया। गुठनी के बलुआ में सुनील वर्मा के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर उनके कुशल नेतृत्व एवं जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की गई। 
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह, शिक्षक अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राय तथा पूर्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने उनके
चरित्र को अनुकरणीय बताया। इस मौके पर पंचायत प्रभारी परशुराम तिवारी, पंचायत अध्यक्ष हृदयानंद बरनवाल,  अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री धनंजय मांझी, जितेंद्र सिंह तथा सुनील वर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 बसंतपुर में भी अटल जी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाने का सिलसिला रविवार को प्रारंभ हो गया, जो तीन
दिनों तक मनाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में राजापुर पंचायत के बलथरा, बैजू बरहोगा के सेरिया तथा कुमकुमपुर पंचायत के बरवा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर रत्नेश कुमार, रंजीत शुक्ला, संजय पांडेय, रामेश्वर मांझी, सुनीता देवी, पुष्पेंद्र बाबा, विवेक सिंह, विनोद सिंह, अमरनाथ शर्मा, शिवमंगल साहनी, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।