सिवान :पनियाडीह में बाबा ज्योतिनाथ मेले की सफलता को ले बैठक
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बसंतपुर (सिवान) : स्थानीय डाकबंगला परिसर में रविवार को सुदर्शन साहनी की अध्यक्षता में पनियाडीह में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले ज्योतिनाथ मेला को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ कई अन्य निर्णय भी लिए गए। 
बैठक में जद यू राज्य परिषद सदस्य टुनटुन प्रसाद, वैद्यनाथ महतो, राजेश कुमार, बादशाह साहनी, छोटेलाल साहनी, संतोष कुमार, सुदर्शन महतो,
अनिल कुमार महतो, चंद्रमा साहनी, मजिस्टर साहनी, मनोज साहनी आदि मौजूद थे।