नगरा । रामपुर कला गाँव मे 72 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम के पूर्णवती पर शुक्रवार को भव्य राम जी की बरात की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। जिसमें झांकी में रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, सीता माता एव लक्ष्मण जी सहित हनुमानजी की दर्जनों महिलाओ द्वारा पूजा-अर्चना किया गया और शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर से जय श्री राम के नारे के साथ निकली, जो परिसर से होकर रामपुर मठिया, रामपुर हाई स्कूल, अफौर पूरब टोला होते पुनः मंदिर परिसर पहुँची। वही शोभायात्रा में घोड़े, हाथी, डीजे, बैंड-बाजा से सुसज्जित होकर बारात की शोभा बढ़ाते हुए, जय श्रीराम के नारे क्षेत्र भयक्तिमय वातवरण हो गया। बताते चले कि 72 घण्टे सीता राम, सीता राम, सीता राम, जय सीता राम नाम का जाप सहित दूर-दराज के साधु-संतों का प्रवचन होता है, साथ ही इन दिनों पूरा गांव मेले में तब्दील हो जाता है। वही 72 घण्टों से अखण्ड अष्टयाम का समापन हो गया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।