एक दिवसीय कैम्प का हुआ आयोजन


उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)से गीता कौर की रिपोर्ट- बिंदुखेड़ा गाँव मे कराटे का एकदिवसीय कैम्प का आयोजन रविवार को किया गया। जो सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चले इस कैम्प
में लगभग 70 लोग शामिल रहे ।
निःशुल्क लगे यह शिविर बिंदुखेड़ा तथा रायपुर गाँव जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्राम प्रधान, बच्चे, कराटे ट्रेनर की टीम, और ग्रामवासी शामिल हुए।
इस एकदिवसीय कराटे कैम्प में कराटे सिखने के लिए बच्चों में बहुत उत्साह रहा इसमें 8 से 20 साल के बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर अतिथि ग्राम प्रधान कावल सिंह (बिंदुखेड़ा)
ने शुभकामनाओं के साथ आयोजक करनजीत सिंह के कार्य के कार्य की सराहना की तथा अपने गाँव मे ऐसे अच्छे कार्य को शुरू करने के लिए धन्यवाद देते हुये बच्चों को अपने मातापिता और गांव के लिए अच्छे काम करने की प्रेरणा दी।
सुश्री मंजीत कौर(रायपुर),
मयंक श्रीवास्तव, अंशु गंगवार ट्रेनर्स, और कोमल शर्मा अध्यक्ष(देवभूमि एक पहल समिति)आयोजक
करनजीत सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी)सेंसई कृष्ण कुमार (कराटे कोच) शामिल रहे जबकि सहयोजक …
सुश्री गीता कौर (समाजिक कार्यकता) ने बताया कि
की हमारे गाँव मे बहुत सारे लोगों का काम कच्चि शराब बनाना है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहा क्योंकि गाँव का शहर से दूर होने के कारण बच्चे किसी अन्य प्रतिभाओं को सीखने में समय और साधन के आभाव में किसी भी प्रतिभा में पूर्ण नही हो पाते इस लिये यह कैम्प महत्वपूर्ण है।
हासिम मिंया ,
रजक सिंह,
बलविंदर सिंह,
सीमा कौर,
अमनजीत सिंह तथा अन्य गांव वासी मौजूद थे।