तरैया में धूम-धाम से मना शिक्षक दिवस

✍️ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।पूरे प्रखण्ड में लगभग पाँच हजार पाउंड का केक काटा गया।ए.के.मैथेमैटिक्स सेंटर एण्ड साइंस जोन अंधरबाड़ी डुमरी में छात्र-छात्राओं ने 100 पाउंड का केक काटा तथा धूम-धाम से शिक्षक दिवस मनाया।कोचिंग के निदेशक अपने गुरु अवधेश कुमार गुप्ता को 36″का एलईडी,घड़ी,सेलिंग एवं वाल फैन सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।छात्रा खुशबू,श्वेतांजली, सिमरन ,काजल,नेहा,आदिती,साक्षी,मुस्कान,पूनम,सोनम,पुतुल,ज्योति,अभिमन्यु,आदित्य,राहुल,ज्ञान,अंकित,विकास,नाजिर,रवि,गुड्डूव अन्य छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।ईधर न्यू एस.एस. पब्लिक स्कूल उसरी चांदपुरा में भी शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।उक्त मौके पर विद्यालय के प्रबंधक झुनझुन प्रसाद, प्राचार्य दिलीप शर्मा ,शिक्षक अशोक सिंह, घनश्याम सिंह, अमर जायसवाल, विनय कुमार विपिन, गुड्डू, पिंटू एवं शिक्षिकाएं पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी,सरिता कुमारी, संगीता कुमारी,मधु कुमारी,काजल कुमारी,कृति कुमारी,सहित अन्य मौजूद थे।