छपिया चंवर से 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद
तरैया(सारण) :
थाना क्षेत्र के छपिया चवर से एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली की एक अज्ञात शव छपिया चवर में फेंका हुआ है।घटना के सत्यापन के लिए जब पुलिस घटना स्थल पर पहुँची तो लगभग 22 वर्ष का एक युवक जो जीन्स और लाल टी शर्ट पहने हुए है का शव बरामद किया गया है।कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पानापुर के तरफ से रात्री में किसी व्यक्ति द्वारा यह शव तरैया-पानापुर बॉर्डर क्षेत्र के छपिया गाँव के चवर मे फेंका गया है।पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टन में भेजने की तैयारी कर रही है।




Recent Comments