
अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला पुर सलखुआ पथ अवस्थित भुतहा बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक मनोरपुर गांव के बिशुन शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शर्मा बताया जाता है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर संध्या विजय एक पड़ोसी के साथ बाइक सेे भेल्दी से घर लौट रहा था. तभी अचानक भुतहा बाजार के निकट सामने से आ रही
बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर बिखर गए. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया. सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं एक को अस्पताल पहुचाया गया. इधर विजय की मौत से उसके परिजनों में कोहराम सी मच गया. मृतक के परिजनों के रुन्दन कुंदन से गांव के लोग भी सदमे में है. घटना की खबर लगते ही अमनौर पुलिस घटनास्थल पहुँच मामले का संज्ञान लिया व शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृतक चार भाई में सबसे बड़ा था,एक छोटी बहन भी है. दुसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी कर घर व परिवार चलाता था. जिसका कार्तिक मास में शादी होने वाली थी .जिसके लिए छेका का रस्म भी हो चुकी थी. इनके मौत से माँ उर्मिला देवी भाई बहन का रो रो कर बुरा हाल है. जिला पार्षद आलोक राय मृतक के घर पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया.




Recent Comments