दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के समस्तपुरा गांव की महिला गीता देेवी के साथ शनिवार को जेवर छीनने के बाद भागने के क्रम में दो महिला चोर को पीड़िता की पुत्री ने कई किलोमीटर पीछा कर धर-दबोचा और ग्रामीणों के सहयोग पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पकड़ी गई महिला चोर भगवान बाजार थाने के जान टोला गांव की गोरा देवी व चंदा देवी बताई जाती है।दोनों महिला चोर को दबोचने के दौरान किशोरी पुष्पा उर्फ पुतुल कुमारी जख्मी हो गई।जख्मी किशोरी पुतुल कुमारी का इलाज निजी क्लिनिक मेेें किया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के समस्तपुरा गांव के शंकर महतो की पत्नी गीता देवी अपनी पुत्री पुष्पा उर्फ पुतुल कुमारी के साथ शनिवार की शाम बाजार सामान खरीदने के लिए गई हुई थी।मां बाजार से सामान खरीदकर जैसे ही एनएच 722 के सहारे घर जाने के लिए दवा लाने गई बेटी का इंतजार कर रही थी तभी दो महिला चोर बहलाकर आगे ले गई और बेहोशी का स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दी और गले से मंगलसूत्र, टॉप्स, जितिया व माता दुर्गा का लॉकेट लेकर टोटो से भागने लगी।तभी मां को खोजते हुए बेटी पुतुल कुमारी अपनी मां के पास पहुंची तो देखा कि मां मूर्छित है।मां को झकझोरने के बाद होश आई तो पुत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।बस क्या था? पुत्री ने सीएनजी ऑटो पकड़ तीन किलोमीटर पीछा कर कटसा के समीप दोनो महिला चोर से उलझ गई और धर दबोचा। मारपीट के दौरान पुतुल जख्मी हो गई। ग्रामीण जुट गए और पुलिस को बुला दोनों महिला चोर को सुपुर्द कर दिया।भेल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार  महिला के पास से जेवर को बरामद कर लिया और दोनो चोरो को मंडल कारा छपरा भेज दिया।

साहसी बेटी महिला चोरों से खूब लड़ी और जख्मी होकर भी मां के जेवर को बचा ली

समस्तपुरा गांव के शंकर महतो की साहसी बेटी अपने साहस का परिचय देते हुए महिला चोरो से खूब लड़ी और जख्मी होकर भी अपने मां के आभूषण को बचा ली।अपनी मां के आभूषण को बचाने के लिए उसे करीब तीन किलोमीटर की दूरी सीएनजी टेम्पो से करनी पड़ी और मिहनत कर महिला चोर को अंततः दबोच ही ली। छात्रा पुष्पा उर्फ पुतुल पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि महिला चोर जब उसके आंख के नीचे जोरदार प्रहार की तो एक समय ऐसा लगा कि वह मूर्छित होकर गिर पड़ेगी मगर वह हार नहीं मानी और महिला चोर को पकड़ जब शोर मचाई तो लोग जुट गए और दोनो को दबोच लिया।महिला चोरों के झोली कि जब तलाशी ली गई तो उसमे विभिन्न प्रकार की दवाइयां मिली जिसे देख लोग अचंभित हो गए।पुतुल के आंख के नीचे घाव के गहरे जख्म हैै और सोमवार को दर्द से कराहते हुए कहा कि मन में विश्वास हो और इरादे मजबूत हो तो आदमी किसी भी जंग को आसानी से जीत सकता है और वही मेरे हाथ हुआ।दसवीं की छात्रा पुष्पा उर्फ पुतुल के इस साहसी कदम की पुलिस से लेकर ग्रामीण जनता भी सराहना कर रही है।