सावधान !!! इस सड़क पर चलिये जरा संभलकर
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सावधान !!! यदि कभी आपको इस सड़क से गुजरना हो तो बेहद सावधानी से गुजरिए क्योंकि इस सड़क पर थोड़ी सी चूक जानलेवा हो सकती है।

तस्वीर में दिख रही यह सड़क साधपुर चमरहिया मार्ग है जिसपर बलेसरा गंडक नहर के समीप बना यह पुलिया पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पुलिया का 80% हिस्सा न सिर्फ टूट चुका है बल्कि पुरी तरह ध्वस्त हो चुका। शेष बचे 20% पुलिया के सहारे ही इस मार्ग पर आवागमन हो रहा है।

ऐसे में देखना यह है कि जनप्रतिनिधि या फिर सरकारी अधिकारी आखिर कब इस पुलिया को दुरुस्त करने की जहमत उठाते हैं। जब तक यह पुलिया नही बन रहा तन तक इस सड़क पर चलिये जरा संभल के।