लोकसभा बैठक में सांसद रुडी ने प्रदेश के सभी 40 लोकसभा की सीटों पर 2019 में एनडीए की जीत का किया दावा

अमनौर /सारण
स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के अमनौर आवास परिसर स्थित सभागार में जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में लोकसभा स्तरीय संगठन बैठक का आयोजित हुई. शनिवार को आयोजित बैठक में सारण लोक सभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों व जिला स्तर के सभी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रभारी सहित विधानसभा के विस्तारक प्रभारी ने भाग लिया. बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी जगरनाथ ठाकुर ने पार्टी संगठन पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला. वहीं केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया. साथ ही शक्ति केन्द्र, बुथ कमिटी को और बेहतर व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.वहीं बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती के 23 मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा व समीक्षा की गई. साथ ही नमो ऐप डाउनलोड करने तथा उससे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करने पर बल दिया गया.

इस दौरान सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा की सीट पर एनडीए की जीत होगी. लोगों को भाजपा व देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है. जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं. लोकसभा की चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह ने 45 दिनों में 29 राज्यो का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने बिहार में भी लोकसभा चुनाव की समीक्षा किया है. सभी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा सम्मेलन किया जायेगा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए जिम्मेदारी मिली है. जहां मुझे सारण व पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में सम्मेलन की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र को मजबूत करने तथा सोशल मीडिया के लिए विशेष टीम बनाने पर बल दिया. बैठक के पूर्व पदाधिकारियों ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक विनय सिंह, पूर्व विधायक लालबाबु राय, अशोक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, बलिराम तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,कामेश्वर ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की.