विजेता टीम को कप प्रदान करते लोजपा नेता केशव सिंह

मांझी(सारण)। बुधवार को रघुनाथ गिरी के मठिया खेल के मैदान में खेले गए अंतर ग्रामीण क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में गौरी की टीम ने माली टोला को हराकर खिताबी जीत हासिल की। टॉस जीतकर गौरी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 134 रन बनाया। जबाब में माली टोला की टीम 132 रन ही बना सकी। विजेता व उप विजेता टीम को लोजपा नेता केशव सिंह ने कप व अन्य सामग्री आदि से सम्मानित किया। मौके पर अजय तिवारी मुन्ना सिंह अमित कुमार ढुल्लू मनमोहन सिंह राहुल भारती परमात्मा तथा अनुज कुमार आदि मौजूद थे। संचालन संजय कुमार यादव ने किया।