सारण :ज़मीनी विवाद में मारपीट 
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम 
इसुआपुर
थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो जख्मी हो गए जिनका इलाज पीएचसी इसुआपुर में कराया गया। जिसमे दोनो पक्ष के एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरबिंद पासवान ने बताया कि जमीनी विवाद में महुली गांव के व्यासी ठाकुर तथा शांति कुंवर के बीच आपसी विवाद में खूनी रूप ले लिया। बातों-बातों में दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए तथा एक दूसरे को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां से व्यासी ठाकुर तथा धीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया और घायलों को इलाज हेतु पीएचसी इसुआपुर में भर्ती करा दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।