सलिमापुर के प्रभारी मुखिया पर लगे अविश्वास पर चर्चा व मतदान 10 अगस्त को

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के सलिमापुर पांचायत के प्रभारी व उप मुखिया पर लगे अविश्वास पर चर्चा व मतदान 10 अगस्त को होना है।इसके लिये पांचायत सचिव द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को उक्त तिथि को 11 बजे पूर्वाह्न पांचायत भवन पर आहूत बैठक में शामिल होने के लिए पत्र निर्गत कर दिया गया है।उक्त विषय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को केवल प्रभारी व उप मुखिया पर लगे अविश्वास पर चर्चा व मतदान होना है।यदि अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है, उस स्थिति में पुनः चुनाव की नई तिथि निर्धारित होगी।ज्ञात हो कि लगभग एक साल से पांचायत के उप मुखिया रहे शिवशंकर सिंह प्रभारी मुखिया के पद पर कार्य कर रहे है।लेकिन हाल के दिनों में वार्ड सदस्यों की नाराजगी को लेकर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव से उप मुखिया चर्चाओं में आये है।इधर अविश्वास पर चर्चा को लेकर तिथि निर्धारित होने से पांचायत की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 वार्ड सदस्यों वाले पांचायत में प्रभारी व उप मुखिया को अपदस्थ करने के लिये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 7 वार्ड सदस्यों अथवा उससे अधिक की संख्या में एक साथ मतदान करना होगा।मालूम हो को पांचायत चुनाव में सलिमापुर पांचायत के मुखिया पद पर अरुण सिंह चुने गए थे।वही वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया में पद पर शिवशंकर सिंह का चुनाव किया था।लेकिन विगत एक वर्ष पहले मुखिया अरुण सिंह के एक दोहरे हत्यकांड में जेल चले जाने के बाद पांचायत के मुखिया का प्रभार उपमुखिया के पद पर रहे शिवशंकर सिंह को मिल गया।तब से पांचायत के विकास कार्यो की किर्यान्वयं की जिम्मेवारी प्रभारी मुखिया शिवशंकर सिंह ही देख रहे है।लेकिन शिवशंकर सिंह पर अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 7 वार्ड सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए है।