मांझी(सारण)। दाउदपुर मठिया में एक 4 बर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का घृणित मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित बालक की माता ने इस संबंध में गांव के हीं एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथिमिकी दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि बालक खेल रहा था। तभी युवक द्वारा बहला- फुसला कर उसके साथ कुकृत्य किया गया। बालक की स्थिति को देखने के बाद परिजनों ने तत्काल दाउदपुर के एक निजी क्लिनिक में उसका प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद महिला व पंचायत के मुखिया उसे लेकर दाउदपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने बालक को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष एसके चौधरी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।