पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया : प्रखंड के यशस्वी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर अपने नाम के अनुरूप ही दीनों के बंधु सिद्ध हुए हैं .श्री दिवाकर के पास एक व्यक्ति ने अपना दुखड़ा सुनाया कि उसे माह नवंबर से अब तक कुछ तकनीकी खामियों के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है और उसका परिवार अन्न के दाने के लिए मोहताज है .उक्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री दिवाकर ने संबंधित डीलर को अविलंब राशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया और तकनीकी खामियों को सुधारने का भी निर्देश दिया. इसके आलोक में डीलर ने परिवार के मुखिया हरिशंकर प्रसाद गुप्ता को बुलाकर तुरंत ही राशन का भुगतान किया. राशन मिलने के पश्चात उक्त परिवार के सभी सदस्यों ने वीडियो श्री दिवाकर का आभार जताया है. परिवार के मुखिया हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि मेरा परिवार सरकारी जमीन पर एक झोपड़ी बनाकर रहता है और हम लोग इस बंदी में कहीं काम नहीं मिलने से बहुत परेशान थे लेकिन श्री दिवाकर के पहल से मुझे जो राशन मिला वह डूबते को तिनके का सहारा की तरह है. इस परिवार के पूरे सदस्यों ने श्री दिवाकर के इस कृत्य के लिए उन्हें कोटि कोटि नमस्कार और धन्यवाद भेजा है. दैनिक खोज खबर परिवार प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस अद्भुत कार्य के लिए उनको नमन करता है और उन्हें वाकई गरीबों का मसीहा कहता है.





Recent Comments