सारण :  चौरीसी टीम ने भगवानपुर को हरा कप पर जमाया कब्जा।
न्यूज़ इनपुट -हरि किशोर सिंह 
मशरक, सारण  :
मशरक प्रखंड के सोनौली स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में चौरासी क्रिकेट क्लब ने भगवानपुर क्रिकेट क्लब को पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुनू बाबू ने बिजेता टीम चौरासी क्रिकेट क्लब को 25 हजार नगद रूपये व बड़ा कप दे पुरस्कृत किया। जबकि उपविजेता भगवानपुर क्रिकेट क्लब को 10 हजार रूपये नगद व छोटा कप दिया गया। मैन ऑफ द मैच बीटू कुमार को तथा मैन आॅफ सीरीज का पुरस्कार विक्की कुमार को दिया गया। मुख्य अतिथि व राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावों को कमी नही है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अगर संसाधन मिल जाए। तो वे भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते है। इस मौके पर इरशाद खान उर्फ राजू, अदनान खान, मुन्ना खान, तुफैल खान, भोदू साह, सोयब खान सहित काफी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। इसके पूर्व भगवानपुर टीम ने टाॅस जीत कर पहले बैटिन करते हुए 17-4 ओभर में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाबी पारी खेलते हुए चौरासी टीम ने 17-6 ओभर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर कप पर कब्जा जमा लिया।