सारण :बाइक सवार शराब धंधेबाज पुलिस देख फरार , शराब सहित बाइक बरामद
परसा-
बिहार में पूर्ण शराब बंदी के वावजूद भी होली के समय नजदीक आते ही चोरी छुपे शराब बेचने वाले शराब धन्धेबाजो की सक्रियता बढ़ने लगी है।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शम्भुनाथ सिंह ने खलपुरा गाँव में बाईक से शराब बेंच रहे धंधेबाज को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुँचे।पुलिस की वाहन को देखते ही धंधेबाज ने शराब रखी बाईक छोड़ फरार होने में सफल रहा।पुलिस ने लाल रंग की बाईक की जांच किया तो बाईक से 10 लीटर देशी शराब मिला।थानाध्यक्ष ने बाईक और शराब को जप्त कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज खलपुरा निवासी गणेश राम का पुत्र दीपक राम है।जिसके द्वारा चोरी छुपे शराब बेचने का सूचना मिला था।धंधेबाज दीपक राम के बिरुद्ध उत्पाद अधिनियण के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।