सारण :फुलवरीयां पंचायत में हर घर नल जल कार्य का शुभारम्भ

परसा-
मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के तहत मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत फुलवरीयाँ पंचायत में हर घर नल जल कार्य का शुभारम्भ स्थानीय मुखिया मीना देवी ने फीता काट कर किया।वही पंडित शिवशंकर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोउचरण के साथ पुजन अर्चना कर किया।इस दौरान मुखिया ने बताई की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना हर घर नल जल से वार्ड के 160 परिवार को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना को जल्द पूरा किया जायेगा।ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सके।मुखिया ने कार्य को पूर्ण कराने में स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग करने का अपील की।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय मनरेगा जेई कैलाश पासवान पंचायत सचिव अशोक सिंह पंचायत रोजगार सेवक नवल कुमार राय रामदास राय नित्यानंद मिश्रा सुधीर सिन्हाँ जय प्रकाश राय राजब अंसारी वार्ड सदस्य बिरेन मांझी आदि उपस्थित थे