सारण : मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमनौर /सारण

मुख्यमंत्री सात निश्चय नल -जल योजना कार्य में गड़बड़ी के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. गुरूवार को प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष पति नंदकिशोर शुक्ला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे मेघनाथ पाण्डेय ,तारकेश्वर ठाकूर , अशोक राय , हरेन्द्र राम , अजय सिंह , बिजय राम , हरेन्द्र राय , कन्हैया कुमार राम , नागेश्वर साह , अच्छेलाल साह , राजेन्द्र प्रसाद सत्येन्द्र सिंह कमली देवी , सविता देवी, आदि वार्ड सदस्यों का कहना था कि प्रखंड में नल -जल योजना का कार्य जैसे -तैसे कराये जा रहे हैं.सरकार के दिशा निर्देशों को ताक पर रख कर पंचायत के मुखिया व अधिकारी की मिलीभगत से उक्त योजना का संचालन कराये जा रहे हैं. वार्ड सदस्यों ने आगे कहा कि सत्र 2016-17 व 2017-18 के चयनित वार्डों के नल-जल निर्माण कार्य स्थगित छोड़ , सत्र 2018-19 के लिये चयनित वार्डों में वार्ड सदस्यों पर दबाव बनाकर मनमाने ढंग से कार्य शुरू कराये जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे वार्ड सदस्यों ने अपने शिकायत में बताया कि 2017-18 में प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में तीन-तीन वार्ड चयन किये गये थे. जिसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना के तहत कार्य करना था लेकिन उसमें कई पंचायतों के दलित बस्ती को छोड़ अब सत्र 2018-19 के चयन कर कार्य शुरू किये जा रहे है. जबकि पहले की शुरू निर्माण कार्य कहीं भी पूरा नहीं हुआ है. वार्ड सदस्यों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू किया जाएगा.




Recent Comments