रोते बिलखते परिजन

दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।हैदराबाद के मेदक जिले के मनोहराबाद मंडल रंगाईपल्ली क्षेत्र के एक स्टील फैक्ट्री मेें 15 दिसंबर को भीषण औद्योगिक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की मौत शुक्रवार को हो गई।मृतक राजेश पाण्डेय(57) तरैया थाने के भेड़िया नारायणपुर गांव का बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार रंगाईपल्ली स्थित अग्रवाल स्ट्रील कंपनी मेें कामकाज चल रहा था।अचानक हुई जोरदार विस्फोट के साथ ही फैक्ट्री मेें आग लग गई और कुछ ही मिनटो मेें आग की लपटों ने पूरी औद्योगिक इकाई को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में यूपी के अंशू कुमार नामक एक मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई जबकि सारण के तरैया थाने के भेड़िया नारायणपुर के मजदूर राजेश पाण्डेय समेत तीन अन्य जख्मी हो गए।घायल राजेश पाण्डेय की मौत 17 दिसंबर को हो गई।