सारण से हैंडबॉल के दो खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार मिलने पर मशरक में हुआ जोरदार स्वागत

छपरा : सारण से हैंडबॉल के दो खिलाड़ियों को खेल दिवस पर राज्य सरकार से सम्मानित होकर लौटने पर मशरक में सारण जिला हैंडबॉल संघ ने जोरदार स्वागत किया। मशरक मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के छात्र आदित्य कुमार को स्कुली नेशनल हैंडबॉल में कांस्य पदक तो अंजली कुमारी को जूनियर बालिका नेशनल में कांस्य पदक प्राप्त करने पर राज्य खेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया । राज्य सरकार के खेल एवं पर्यटन मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से मोमेंटो प्रशस्ति पत्र के साथ 11 – 11 हजार का चेक प्रदान किया । मशरक की राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली को लगातार दूसरी बार खेल सम्मान पुरस्कार मिला । इसके पूर्व हैंडबॉल में सारण से मशरक के नितेश , पिंकी और नेहा को खेल सम्मान मिल चुका है। सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह को लोगो ने शुभकामना देते हुए बधाई दी। इस उपलब्धि पर जिला हैंडबॉल के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह, विद्यालय प्रधान अरुण बरनवाल,
सचिव संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, जिला पार्षद पुष्पा सिंह , प्रभावती देवी, मुखिया अजीत सिंह , संगम बाबा , विनीत कुमार, अभिषेक कुमार सिंह , रितेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।