सारण :युवती को गांव से शहर में पढ़ाई करने आना हुआ आसान , लियो क्लब ऑफ छपरा फेमीना ने जरूरतमंद युवती को दी साईकिल


छपरा:
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब कि महिला युवा इकाई *लियो क्लब ऑफ छपरा फेमीना* ने युवतियों के हित मे सामाजिक कार्य करते हुए एक ज़रूरतमंद लड़की सुमन कुमारी जो कि बसाढी की रहने वाली है को फेमिना क्लब कि तरफ़ से गाँव से शहर आकर पढ़ाई करने हेतु साईकिल दी गयी ।
मौके पर क्लब अध्यक्षा लियो मधुमिता ने बताया कि आगे भी फेमीना क्लब जरूरतमंद लड़कियों के लिये अपने स्तर से कार्य करती रहेगी एवं हमेशा समाजसेवा मे मौजूद रहेंगी ।
इस अवसर पर क्लब के को-चेयरपर्सन लायन अभिजीत सिन्हा, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष वीक्की गुप्ता, क्लब कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, नंदनी भारती, प्रियंका, अपराजिता, पूजा, सुमन, एकता के साथ – साथ कई सदस्या मौजूद थी ।
उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट संयुक्त पी आर ओ लियो अली अहमद ने दी ।




Recent Comments