बिग गंगा पर कहत भिखारी में गोप-प्रतिमा के गीतों का मचेगा धमाल 
——–
#देवेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 
———-

छपरा
भिखारी ठाकुर जयन्ती पर भोजपुरी चैनल बिग गंगा ने अपने सुधी दर्शक-श्रोताओं के लिए विशेष कार्यक्रम कहत भिखारी का निर्माण अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में तैयार किया है।कार्यकारी निर्माता राकेश तिवारी के अनुसार चैनल ने इस बार भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयन्ती सप्ताह मनायेगा जिसमें भिखारी ठाकुर की रचना के विशेषज्ञ गायक रामेश्वर गोप,प्रतिमा नंदिनी,मनन गिरि मधुकर,चंदन तिवारी के अलावे संगीत शिक्षिका विनिता पाण्डेय की आवाजों में एक दर्जन से ऊपर गीतों को पटना में ही भगवान् भास्कर की रोशनी में फिल्माया गया है।तिवारी के अनुसार ठाकुर जी की समग्र रचनाओं के साहित्यिक रस को अलग अलग रंग में परोसने का प्रयास किया गया है।

बिदेशिया के प्यारी सुन्दरी-बिदेशी संवाद ,बेटीबेचवा ,भिखारी के जीवन वृत्ति गीत,भिखारी भजन आदि गीतों को आकर्षक ढंग से कलाकारों ने प्रस्तुत किया है।18 से 21 दिसम्बर तक रोजाना चार बजे से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में गीतों के साथ साथ सारण की दो संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा एवं विनिता पाण्डेय का भाव नृत्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।इस प्रोग्राम को सत्यप्रकाश के प्रोडक्शन में रणवीर ने संपादित किया है।अजीत के एंकरिंग में छायांकन आशुतोष ,शमशाद,धर्मेंद्र, ध्वन्यांकन दाउदपुर के स्टार स्टुडियो संचालक असगर अंसारी एवं श्रृंगार सज्जा का काम   मेकअप मैन अमजद अंसारी ने की है।