बेतिया – नरकटियागंज:– ग्रामीण सेविका की बैठक अंचलाधिकारी – सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार दत्त की अध्यक्षता में समपर्ण

न्यूज इनपुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय नरकटियागंज प. चम्पारण बिहार :–
आज बाल विकास परियोजना कार्यालय में ग्रामीण सेविका की बैठक अंचलाधिकारी – सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार दत्त की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक विनय कुमार राय ने सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र के वार्ड वार सर्वे के विषय में बताया ।

मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सअभी सेविकाओं को प्रपत्र के प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी ।सतेंद्र कुमार दत्त ने सेविकाओं को बताया कि माह अप्रैल के पूर्व इस जिला को खुले शौच से मुक्त जिला घोषित कर देना है अतः इस पुनीत कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए आपको लगाया गया है ।इसलिए आप इस सर्वे कार्य को एक सप्ताह में अवश्य पूर्ण कर ले।

विनय कुमार राय ने बताया कि इस प्रखंड में कुल 378 वार्ड है जिसमे भभटा पंचायत खुले में शौच से मुक्त पंचायत हो जाने के कारण उसके 14 वार्ड का सर्वे नहीं करना है ।इस सर्वे कार्य को सम्पन्न करने के लिए 241 सेविकाओं को लगाया गया है




Recent Comments