IPS पंकज चौधरी का एफएम तड़का ने किया जोरदार स्वागत, चौधरी ने पत्रकारों के साथ साथ दिया आम जनता के सवालों का जवाब
आज़ाद नेब
जयपुर 21 अप्रैल । आज एफ़एम तडका के शो में चर्चित, दंबग एंव यूथ आइकन आईपीएस पंकज चौधरी रुबरु हुये । जहाँ चौधरी से आरजे दीवागनां ने लाइव शो में पुलिस, समाज एंव युवाओं से संबधित प्रश्नों को चुलबुले अंदाज में पुछा गया। चौधरी से पूछे गए सभी प्रश्नों का जवाब बहुत ही सहज अंदाज में मिला। पुछे गये सवालों में आमजनता को पुलिस पर विश्वास कैसे हो ? किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर आमआदमी कैसे मदद कर सकता है ? स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के नोडल अधिकारी होने के नाते पुलिस द्वारा किये जा रहे नवाचारों से आमजन को कैसे लाभ प्राप्त होगा ? सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? आज के दौर में रेडियो की कितनी भुमिका है ? इस प्रकार दर्जनों प्रश्नों का जवाब चौधरी ने सहज अंदाज में दिया । कार्यक्रम के उपरातं एफ़एम तड़का की पूरी टीम ने पंकज चौधरी के साथ खूब सारी सेल्फी भी ली। तड़का टीम की ओर से दीवागनां, समीर, शंकर आदि ने अतिथि चौधरी का स्वागत किया । इस कार्यक्रम को 18 शहरों में एक साथ लाइव सुना गया एंव पंकज चौधरी से लोग रुबरु हुये।




Recent Comments