नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में निकाली गयी अमनौर में पदयात्रा

अमनौर/सारणः नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता व सैकड़ो समर्थको ने पद यात्रा रैली निकाल सरकार के नये कानून को जरूरी बताया.बुधवार को आयोजित उक्त पदयात्रा रैली स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा से चलकर कालेज रोड के रास्ते अमनौर बाजार, बाइपास, सब्जी बाजार होते हुए सांसद आवास पहुंची. पदयात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों हाथो मे स्लोगन लिखे तख्ती लिये भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी, व अमित साह जिंदाबाद के नारा लगाते हुए आगे बढ रहे थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत को मजबूती मिलेगी यह कानून देश हित में है. कुछ लोग गलत ढंग से इसका दुष्प्रचार कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. इस कानून से भारतीय नागरिकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी होने वाला नहीं है. देश के कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिमों को दिग्भ्रमित कर देश को जलाने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में मुुख्य रुप से भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज , कामेश्वर ओझा,राणा प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, शुभम कुमार सिंह,अनिल सिंह ,पुन्नू सिंह, सुबोध महतो ,अंकित कुमार, मदन महतो, गौरव सिंह आलोक सिंह, सुमित पांडे, अभिषेक कुमार , कुंदन कुमार चंदेश्वर सिंह, ऋषि राज, अभिमन्यु कुमार बैठा ,रितिक कुमार सिंह ,बंटी कुमार ,रोशन कुमार, सीबेस सिंह सहित सैकड़ो भाजपा भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.