डोरीगंज में बेरोकटोक अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा जन आक्रोश, दलित महिलाओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

डोरीगंज (छपरा ):सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घेघटा बवाली चौक स्थित दलित बस्ती की सैकड़ो महिलाओ ने गांव मे अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध थाने पहुंच रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
महिलाओ का कहना था कि शराबंदी के बावजूद भी बस्ती मे शराब की अवैध बिक्री खुल्लेआम जारी है । शराब माफियाओ मे पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नही दिखता है । दिन के उजाले मे भी नशेड़ियो का जमावड़ा व अड्डेबाजी आम हो गई है । जहाँ आए दिन नशेड़ियो के कारण बस्ती की महिलाओ का अब घर से निकलना दूभर हो गया है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओ के मुताबिक शराब माफिआ अब बस्ती के लोगो को शिकायत करने पर खुली चुनौति भी दे रहे है । शराब के धंधेबाजो का हौसला बुलंद होता जा रहा है । पिछली बार जब विरोध प्रदर्शन किया गया तो पुलिस के द्वारा दिखावे के लिए इक्के दुक्के कारोबारियो की धड़ पकड़ की गई किन्तु पुन: उन्हे छोड़ दिया गया। जिसके कारण आए दिन अब बस्ती के हालात और बद से बदत्तर होते जा रहे है । बावजूद पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कारवाई नही की जा रही है।
बस्ती की कान्ति देवी, मीना देवी , फुलेना कुवर, रतिया देवी, शकुन्तला देवी, सुगनी देवी आदि महिलाओ ने बताया कि शराब के कारण बस्ती मे अक्सर तनाव व हिंसा का वातावरण बन चूका है। घर के नौजवान बच्चे भी इसके लत के आदि होते जा रहे है । बस्ती के हर घर का महौल तनावपूर्ण होता जा रहा है । जिससे आजिज हम महिलाओ को थाने पर पहुंच प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा।
वही प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे घेघटा गांव निवासी मणीकान्त सिह ने बताया कि इससे पूर्व कई बार धरना प्रदर्शन किए जा चूके है। पुलिस पदाधिकारियो को इस संबंध ज्ञापन भी मेरे द्वारा दिया गया है। बावजूद इसपर कड़ाई से इसपर अबतक कोई संज्ञान नही लिया जाना हमारी लोक तंत्र की आस्था को और कमजोर करता जा रहा है । यहा थाने पहुचे तो इसकी कोई सुनवाई नही। उल्टे धमकाकर भगाने की कोशिश की जा रही है जिसको ले अब हमलोगो को अब पुलिस अधीक्षक सारण के समक्ष धरना व प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा इसकी शिकायत हम वहां करेगे ।लगे आरोपों के सम्बंध में पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को देने से बच रही थी ।