बेतिया – गौनाहा:– *बच्चो के मारपीट में सत्तरह लोगो पर हुई प्राथमिकी*

न्यूज इनपुट प. चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के महुआ भुसा गांव में बच्चों के आपसी झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में सत्तरह लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है ।
विदित हो कि एनुजूल हक एवं शेख हलीम के बच्चों के बीच बुधवार को झगड़ा एवं मारपीट हुआ बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुआ जिसमें दर्जनों लोग को चोटें लगी । अभय पक्ष द्वारा गौनाहा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है । प्रथम पक्ष के एनुजू हक द्वारा दर्ज मामले में शेख हलीम, पज्जु आलम, शेख इस्लाम, खिरमुन खातून, जोहरा खातून, सबीना खातून, शेख वजीर व शेख शिट्टु को नामजद किया गया है । जबकि दूसरे पक्ष के शेख हलीम द्वारा दर्ज मामले में एनुजूल हक, शेख होदा, शेख जाजूल, मुशर्रफ आलम, नुरजनस, नाजरीन, शहाबुन नेशा, शेख जमुरूदीन, शेख ओसीयर को नामजद किया गया है । थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।