सारण : शिक्षक समन्वय समिति लहलादपुर इकाई की बैठक संपन्न

रिपोर्ट : ए. के. सिंह/

छपरा/लहलादपुर (सारण) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई लहलादपुर की एक बैठक कामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में जनता बाजार में आयोजित की गयी।
बैठक में आगामी 5 सितम्बर को गांधी मैदान पटना में आयोजित एक दिवसीय मौन प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षकों के शामिल होने से संबंधित चर्चा की गई।
बैठक में राम कुमार, शैलेश सिंह, संजय कुमार, सरवर अली, दिनेश राम, सतीश पांडेय, अरविंद कुमार राय, संतोष कुमार, राजेन्द्र यादव, पंकज कुमार के अलावा परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रमंडलीय संयोजक अरविन्द कुमार भी शामिल हुए।