यूनिक डेवलपर्स भी पाई गई है फर्जी
परवेज अख्तर/ सिवान : नगर परिषद द्वारा कूड़ा डंपिंग को लेकर खरीदी गई जमीन को
फर्जी करार दिया गया है। साथ हीं यूनिक डेवलपर्स जो कि जमीन का विक्रेता
भी नहीं है को भी फर्जी घोषित किया गया है। अपर जिला समाहर्ता सह जिला
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि पूर्व विधायक
विक्रम कुंवर ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग
की थी। उनकी आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच का जिम्मा
एडीएम रमन कुमार को दिया था। जांच प्रतिवेदन के आलोक में प्रथम दृष्टया
नगर परिषद के द्वारा कूड़ा निस्तारन के नाम पर जिस जमीन की खरीदारी नगर
विकास के नियमों को ताक पर रखकर की गई थी, वह पूरी तरह से फर्जी निकली।
एेसे में विधायक के द्वारा लगाए गए आरोप सही प्रतीत हो रहा है। मालूम हो
कि पिछले कई वर्षेां से नगर परिषद भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप
झेल हीं रहा था कि जिला स्तर पर जांच के क्रम में करोड़ों रूपये की
बंदरबांट का मामला जिला प्रशासन के द्वारा उजागर कर दिया गया है।
बता दें कि यूनिक डेवलपर्स का कोई भी ऐसा कागजात भी कार्यालय में उपलब्ध
नहीं है, जिससे कि यह पुष्टि हाे सके कि यह कंपनी कभी सक्रिय रही हो।
कागजी खेल में नगर परिषद की पूरी भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।




Recent Comments