गोरौल थाने में तैनात दारोगा बर्खास्त, तिरहुत रेंज के डीआईजी ने की कार्रवाई…..
बिदुपुर थाना में तैनाती के दौरान दारोगा को निगरानी टीम ने किया था रिश्वत लेते गिरफ्तार……
वैशाली । हाजीपुर गोरौल थाने में पदस्थापित दारोगा धनंयज झा को तिरहुत रेंज के डीआईजी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। 2016 में बिदुपुर थाने के आवासीय परिसर से निगरानी टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा लिया था। दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही थी। विभागीय कार्रवाई के पूरा होते ही उन्हें डीआईजी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। डीआईजी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पटना निगरानी की टीम ने दारोगा को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके आलोक में विभाग ने दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित की थी। विभागीय कार्रवाई के संचालन रिपोर्ट के आधार पर दारोगा को सेवा से बर्खास्त किया गया है। वर्तमान में इनकी तैनाती गोरौल थाना में है। मालूम हो कि 2016 में बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में अनुसंधानक का कार्य दारोगा धनंजय झा कर रहे थे। इस मामले में एक पक्ष को मदद देने के लिए इनके द्वारा रुपये की मांग की गई थी। जिसके बाद उस पक्ष ने निगरानी से शिकायत की थी। जिसके बाद पटना से आई निगरानी की टीम ने दारोगा के आवासीय परिसर से रिश्वत के रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इन्हें जेल भेजा गया था। लेकिन बाद में जेल से बाहर निकल कर बलिगांव थाना में होते हुए इनकी तैनाती गोरौल थाना में हुई है। विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी ने इन्हें बर्खास्त कर दिया है।




Recent Comments