सारण :विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
 रसूलपुर -एकमा
स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने मंगलवार को एकमा प्रख॔ड के फुचटी कला पंचायत अधीन लगुनी गाँव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत साधु मोड़ से लगुनी तक 84 लाख 21हजार की प्राकलित राशि से निर्मित सड़क का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक धूमल ने कहा कि इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को जिला तथा प्रखंड मुख्यालय जाने में सहूलियत होगी ।सुदुर देहाती क्षेत्रों की बदतर हालत को देखते हुए ही सरकार ने सभी गाँवों के कच्ची सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने के उदेश्य से हीं मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना बनाई है।सभी गाँवों को बहुत जल्द ही इस योजना के तहत मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा ।मौके पर दीपक सिंह, बिपीन सिंह, मुन्ना शाही,हरेन्द्र सिंह, बिजय चौधरी ,मदन राय,राजेश सिंह, योगेन्द्र तिवारी, मनोज यादव, अवनीश कुमार शाही समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।