7 मई को परशुराम जयंती पर युवा ब्राह्मण चेतना मंच के सदस्यों द्वारा शहर में निकलेगा शोभायात्रा

छपरा :रविवार को युवा ब्राह्मण चेतना मंच , छपरा की जिला इकाई की बैठक पं0संजय पाठक जी के आवासीय परिसर में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 मई को भगवान परशुराम जयन्ती समारोह सह शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।शोभा यात्रा हनुमत्जयन्ती समारोह स्थल से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः हनुमत्जयन्ती समारोह स्थल पहुंचेगी जहाॅ कुलदेवता भगवान परशुराम का पूजन एवम् प्रसाद वितरण होगा।बैठक में डाॅ0सुभाष पाण्डेय,पं0संजय पाठक ,पं0अन्जनी कुमार मिश्र ,पं0श्यामसुंदर मिश्रा,पं0शशिप्रकाश मिश्रा मनोज,पं0कमलेश मिश्रा,पं0बिमलेन्दु पाण्डेय,पं0नरेन्द्र मिश्रा,पं0अरुण पुरोहित,पं0 रणजीत उपाध्याय,पं0नरेन्द्र मिश्रा,पं0नारायण कुमार पाण्डेय,पं0प्रम शंकर पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।