“भूमि अधिकार सत्याग्रह”के लिए माले ने दिया दो दिवसीय धरना
-सीओ,बीडीओ के माध्यम से सरकार को दिया ज्ञापन
गुठनी(सिवान)मंगलवार के दोपहर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में माले कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया।धरने को संबोधित करते हुए बिधायक प्रतिनिधि नावमिलाल पासवान ने कहा कि सरकार भूमिहीनों के साथ अन्याय कर रही है।भूमिहीनोंको पाँच डिसमिल जमीन देने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया।गैरमजरूआ जमीनों पर पूर्व से बसे हुए लोगो को पर्चा दिलवाया जाय,जिन लोगो को पर्चा मिल गया है उन्हें जमीन उपलब्ध कराया जाय,बटाईदारों की पंजीकरण कराया जाय,भूमिहीनोंको जमीन दिलवाया जाय,सीलिंग से अधिक जमीनों पर भूमिहीनों का कब्जा करवाया जाए।वही गुठनी के उप प्रमुख और माले नेता रविन्द्र पासवान ने गरीबो व भूमिहीनों को पर्चे की जमीन के साथ ही बृद्ध पेंशन,बिधवा पेंशन और इंदिरा आवास और राशन किरासन में हो रहे अनियमितता समेत कई बिंदुओं में सुधार लाने की बात कही।मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य रामजी यादव,नावमिलाल पासवान,पूर्व मुखिया राजकुमार राजभर,गजराज राम,शेषनाथ राम,अरविंद पटेल,सलहन्ति देवी,बिंद देवी,बिश्राम पासवान,फेंकू बैठा,अरविंद पटेल,जयराम यादव ,सुदर्शन यादव,खुर्शीद अंसारी,सुनील राम समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
मुख्य मांग-
1-बर्षो पहले से बसे भूमिहीनों को पर्चा उपलब्ध कराया जाय
2-बर्षो पहले से पर्चा प्राप्त भूमिहीनों को भूमि मुहैया कराया जाय
3-भूदान की जमीन को कब्जा कराया जाय
4-पर्चे के बाद भी काश्तकारो द्वारा भूमिहीनोंको जमीन नही देने पर उचित करवाई किया जाय





Recent Comments