समस्तीपुर:कुशल युवा प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का हुआ वितरण
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर:
विभूतिपुर कुशल युवा प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समारोह पूर्वक वितरित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि एम के सी एल के राज्य परियोजना निदेशक अनुपम नारखडे ने युवाओ से ऑनलाइन लर्निंग से जुड़ने की अपील की।तथा उन्होंने स्मार्ट युवा बनने की पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में असीम संभनाएँ है।यहाँ के युवावर्ग काफी तेजस्वी है।युवाओं की मेधा को निखडा जा रहा है।

अध्यक्षता संस्था सचिव प्रभु नारायण झा ने की।मौके पर प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर,जिला स्वयं सेवी संस्था के सचिव संजय कुमार बबलू,क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल टेकले,श्याम किशोर कुशवाहा,पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार,रमा शंकर प्रसाद सिंह,विनोद कुमार,सुधीर कुमार,हनुमान कुमार,विवेक कुमार,समन्वयक ज्योति प्रकाश,एन वाय सी गौरव कुमार झा,स्वर्णा कुमारी,स्नेहा रानी,स्तुति कुमारी,प्रियंका राय ,पिंटू कुमार,अजय आंनद आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर 190 युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया।मई बैच के प्रशिक्षणार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया।प्रारम्भ में अतिथियों को दूर देहात संस्था की ओर से चादर ,पाग व माला से सम्मानित किया गया।