एकमा में लोगो ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
—–
संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर , विनीत कु की रिपोर्ट 
—–
एकमा(सारण)
छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा प्रखण्ड के माने रेलवे गुमटी पर स्थानीय लोगो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व लोगो ने  नवाज शरीफ के पुतले को चप्पलों की माला पहनाई। स्थानीय लोगो ने पाकिस्तान होश में आओ, नवाज शरीफ मुर्दाबाद, कुलभूषण यादव को रिहा करने की भी मांग की।
चन्दन सिंह ने कहा कि एक निर्दोष भारतीय को पकड़ कर उसे मौत की सजा सुनाना पाकिस्तान की कायराना हरकत है। पाकिस्तान ऐसी हरकतों से बाज़ आये।
प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप माने राजद पंचायत अध्यक्ष अभिषेक जुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह, चन्दन सिंह, अमितेश यादव, अजीत बैठा, भीम, सुनील आदि थे।