✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत हरसिद्धी थाना क्षेत्र के जागापाकड पंचायत निवासी 95 वर्षिय वयोवृद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी सह शिक्षाविद काशीनाथ शर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिले मे शोक की लहर दौड़ पड़ी ।
वही अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, डीएसपी नुरूल हक, हरसिद्धी बीडीओ कुमुद कुमार, हरसिद्धी अंचला अधिकारी लक्ष्मण सिंह ,मुखिया नरेन्द्र किशोर ठाकुर श्री शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए ।
दोपहर बारह बजे जागापाकड गायत्री मंदिर के समिप उपस्थित पदाधिकारी गण व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी तत्पश्चात अंतिम संस्कार किया गया । जहाँ श्री शर्मा के जेयष्ट पुत्र चन्द्रशेखर शर्मा ने मुखाग्नी दी ।
मौके पर दिवंगत श्री शर्मा के भगिना सह मैनाटाड बीडीओ संजय पाण्डेय, सरपंच बृजमोहन शुक्ल, तथा काफी संख्या मे स्थानीय जनता उपस्थित थी ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments