सारण : मोबिल दुकान से लाखों की चोरी-
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज :- मुफ्फसिल मे चोरी की घटनाएँ अब आम होती जा रही है स्थानीय लोगो के मुताबिक पिछले दो महीने के अन्दर चोरी की दो घटनाओ को अंजाम देने के बाद अपराधी बेलगाम होते जा रहे है मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के छपरा पटना मुख्यमार्ग के चकिया जलालपुर गाँव के समीप स्थित मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने एक मोबिल दुकान के छत का एसबेस्टस तोड़ नकद 40 हजार रूपए समेत दूकान मे रखे 10 कार्टून मोबिल तथा मोटरसाइकिल की दर्जनो बैटरियाँ उड़ा ले गए घटना की जानकारी दूकानदार को बुधवार को हुई जब वह सुबह 9 बजे दूकान खोलने पहुँचा दरवाजे का ताला खोल दूकानदार जब अन्दर दाखिल हुआ तो चोरो के द्वारा तोड़े गए एसबेस्टस के सुराख दूकान के अन्दर फैली तेज रौशनी को देख सन्न रह गया दूकान के अन्दर 10 कार्टून मोबिल व मोटरसाइकिल की दर्जनो बैटरियाँ गायब थी वही एक बक्से मे रखे नकद 40 हजार रूपये गायब थे जिसकी सूचना पीड़ित दूकानदार के द्वारा स्थानीय थाने को भी दी गई है।
वही इस मामले में विष्णुपुरा गाँव निवासी दूकानदार मुहम्मद मुस्लिम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने को ले स्थानीय थाने को भी एक आवेदन दिया है जिसके मुताबिक 40 हजार रूपये जो मस्जिद निर्माण के लिए चन्दा एकत्रित कर रखा था उसके साथ दूकान मे रखे 10 कार्टून मोबिल समेत मोटरसाइकिल की दर्जनो बैटरियाँ चोरी कर लिए गए दूकानदार के मुताबिक नकद 40 हजार समेत चोरी गए समानो की कीमत लाखो मे बताई गई।
जिसके अनुसार करीब 50 हजार कीमत की मोबिल के 10 कार्टून समेत करीब 10 हजार रुपए मूल्य की दर्जनो मोटरसाइकिल की बैटरियाँ शामिल है।
जिसको लेकर स्थानीय दूकानदारो मे भी भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है दूकानदार बताते है कि करीब महीने भर पूर्व पास के ही शिवरहिया गाँव निवासी शतरंज चैम्पियन एयरफोर्स सैनिक अरविन्द कुमार तथा पास के ही विशेन टोला निवासी अभियंता रविभूषण सिह के घर को चोर अपना निशाना बना चूके है जिसके बाद इस ईलाके मे यह तीसरी घटना है।
वही इस संबंध मे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले मे अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन आने पर मामले पर कार्यवाई की जाएगी ।





Recent Comments