सारण :सदर युवा राजद कार्यकारिणी का गठन -:
#न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:सदर प्रखंड युवा राजद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। जिसमें युवा मोर्चा के प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया । प्रखंड कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- जयराम मांझी, प्रदीप ठाकुर, बिजेन्द्र कुमार महासचिव- बबलू कुमार यादव, मंतोष कुमार यादव, रामलगन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, सचिव- शिवनाथ प्रसाद यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष -गुड्डु कुमार, प्रवक्ता -अरूण कुमार पंडित, मीडिया प्रभारी-विनोद कुमार साह को मनोनीत किया गया।
वहीं इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि लालू प्रसाद एक नेता नहीं विचारधारा है। वे हमेशा वंचितो,पिछड़ो, अल्पसंख्यकों के हक व हकूक की लड़ाई लड़ते रहे हैं । साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने देश की जनता के नाम राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा भेजे गये खुले पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।




Recent Comments