पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गरीबों को बांटा गया मुफ्त बिजली कनेक्शन

अमनौर (सारण)
स्थानीय प्रखंड के मदारपुर पंचायत के बीपीएल धारक गरीब परिवारों के बीच बिजली कनेक्शन मुफ्त में बांटा गया । बुधवार को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुड्डी के निर्देश पर ईएमसी कम्पनी के अधिकारी राधेश्याम सिंह और भाजपा राज्य कार्यकारनी के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने पंचायत के लहेर छपरा , गवन्द्री , बांसडीह और मदारपुर गांवों के बीपीएल परिवारों में लगभग 400 कनेक्शन मुफ्त में बांटे गये । इस मौके पर मुखिया श्री मति सोनी कुमारी , पवन भगत , नागेश्वर शर्मा , राकेश दास , इसुक मियां , विनोद गुप्ता , महावीर मेहता , इंद्रजीत सिंह सहित दर्जनों लोग थे ।




Recent Comments